Apple iPhone 15 Launched: फोन पर आसपास का शोर नहीं, सिर्फ सुनाई देगी आपकी आवाज

फोन पर आसपास का शोर नहीं, सिर्फ सुनाई देगी आपकी आवाज

Apple iPhone 15 Launched: फोन पर आसपास का शोर नहीं, सिर्फ सुनाई देगी आपकी आवाज


कुपरटिनो. एपल ने मंगलवार को आइफोन 15 सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में केवल आइफोन 15 के 4 मॉडल्स के साथ एपल वॉच 9, एपल वॉच 9एसई और एपल वॉच अल्ट्रा-2 के अलावा ए17 प्रो चिपसेट भी लॉन्च किया। एपल ने आइफोन 15 में वॉयस आइसोलेशन फीचर दिया है। इससे ऑडियो कॉल यानी फोन पर बात करने के दौरान यूजर चाहेंगे तो आसपास के लोगों की नहीं, केवल उन्हीं की आवाज फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को सुनाई देगी।

मेक इन इंडिया आइफोन...

कंपनी ने पहली बार 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आइफोन लॉन्च किया है। पहली बार आइफोन में टाइप सी चार्जर स्लॉट दिया गया है। इस टाइप सी चार्जिंग केबल से आइफोन, एयरपॉड के साथ एपल से सभी गैजेट चार्ज हो सकेंगे। मैगसेफ से वायरलेस चार्जिंग पहले की तरह होती रहेगी। आइफोन 15 और आइफोन 15 प्लस में ए16 बायोनिक चिप तो आइफोन 15 प्रो और आइफोन 15 प्रो मैक्स में ए17 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग को बेहतर बनाएंगे। इस आइफोन का डिस्प्ले साइज 6.1 इंच और 6.7 इंच है। पहली बार लॉन्चिंग के साथ ही मेक इन इंडिया आइफोन 15 की  दुनियाभर में बिक्री होगी। आइफोन 15 सीरीज के फोन 22 सितंबर से  भारत में उपलब्ध होंगे।

ये नए फीचर्स भी

■ साइलेंट बटन को हटाकर एक्शन बटन दिया, जिससे फोन साइलेंट करने सहित ऐप को खोलने और बंद करने सहित कई काम कर सकेंगे।

■आपातकाल में नेटवर्क नहीं होने पर सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी एसओएस और कॉल कर सकेंगे। कार खराब होने की स्थिति में सैटेलाइट के जरिए रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा। सैटेलाइट सेवाएं 2 साल तक फ्री रहेंगी।

■ एपल वॉच पहले से बड़े स्क्रीन साइज व ब्राइटनेस से साथ लॉन्च ।


भारत में कीमत

उत्पाद                          कीमत (रुपए में)

■  एपल वॉच 9                   41,900

■ एपल वॉच 9एसई             29,900

■ एपल वॉच अल्ट्रा 2           89,900

■ आइफोन 15                   79,900

■ आइफोन 15 प्लस            89,900

■ आइफोन 15 प्रो               1,34,900 

■ आइफोन 15 प्रो मैक्स       1,59,900

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.