Makhana mewa pag recipe in hindi | मखाना मेवा पाग

Makhana mewa pag recipe in hindi | मखाना मेवा पाग


मखाना मेवा पाग एक सूखे मेवे और बीजों का संयोजन है जिसका उपयोग मेवा पाग बनाने के लिए किया जाता है। सबसे आम रूप से उपयोग किए जाने वाले नट्स और बीजों में मखाना, चिरौंजी, नारियल,पिस्ता,घी शामिल हैं।

सामग्री:

मखाना - 2 कप 

चिरौंजी - 3 चम्मच

चीनी - 1/2 कप 

नारियल - 1/2 कप सूखा कसा हुआ

पिस्ता - 1 चम्मच 

पानी - आधा कप

घी - 2 चम्मच 

इलायची पाउडर - 2 चम्मच 


विधि: कढ़ाही में एक चम्मच घी गर्म कर उसमें मखाने भून लें और अलग निकाल कर रख दें। अब इसमें एक चम्मच घी डालें और चिरौंजी और पिस्ता को भी भून लें। अब इसमें कसा हुआ नारियल मिलाएं और 2 मिनट तक भूनें। मखाने को मसल लें और सभी को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसी कढ़ाही में चीनी मिलाकर पानी मिलाएं और एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब इसमें सभी भुने और मसले हुए मेवे डालें और चलाते हुए। मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब थाली में घी लगाएं और मिश्रण डालकर फैलाएं। ठंडा होने पर चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में काट लें। भोग के लिए मखाना मेवा पाग तैयार है। 

 

Rasmalai Fudge recipe in Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.