Rasmalai Fudge recipe in Hindi | रसमलाई फज बनाने की रेसिपी
0Virendra Meghwalसितंबर 06, 2023
रसमलाई फज एक पारंपरिक मिठाई है जो त्योहारों के दौरान बनाई जाती है। यह एक चॉकलेट बेस के साथ एक पारंपरिक स्वाद है।
रसमलाई फज बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:
वाइट चॉकलेट - 200 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क - 100 ग्राम
बटर ( अनसॉल्टेड) - एक चम्मच
काजू - एक चम्मच
पिस्ता व बादाम - कतरे हुए,
गुलाब की पत्तियां - एक चम्मच
इलायची पाउडर - एक चम्मच
रसमलाई एसेंस व केसर - एक चम्मच
विधिः वाइट चॉकलेट को काट लें। ट्रे में बटर पेपर लगाकर उसे चिकना कर लें। एक पैन में कंडेंस्ड मिल्क, वाइट चॉकलेट के टुकड़े पिघलाएं। उसमे बटर डालें। अब कटे सूखे मेवे, गुलाब की पत्तियां, केसर व एसेस मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसे ट्रे में निकालें। उसे एकसार कर लें। उसके ऊपर सूखे मेवे व बची गुलाब की पत्तियां डालें। उसे फ्रिज में दो घंटे जमने दें। फिर निकालकर उन्हें टुकड़ों में काट लें।